मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रसव केंद्र का किया शुभारंभ

मेडिकल कॉलेज स्थित नगरीय प्रसव केंद्र और चकियवां में पहले से उपलब्ध है सुविधा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
जिले के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ पर भी संस्थागत प्रसव की सुविधा शुरू हो गयी है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने इस केंद्र का मंगलवार को शुभारंभ किया । प्रसव के लिए भर्ती 32 वर्षीय महिला लाभार्थी से उन्होंने बातचीत भी की । जिले के मेडिकल कॉलेज स्थित नगरीय प्रसव केंद्र और चकियवां नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर पहले से ही संस्थागत प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। सोमनाथ केंद्र से पचास हजार की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

   सीएमओ  ने बताया कि  नगरीय क्षेत्र में   सोमनाथ, रामनाथ और चकियवां में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्रियाशील हैं। इन सभी केंद्रों पर पहले प्रसव की सुविधा नहीं थी। इनमें से चकियवां और सोमनाथ पर अब प्रसव की सुविधा शुरू हो गयी है । इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में भी नगरीय प्रसव केंद्र सक्रिय है। सुविधा बढ़ने से गर्भवती को जिला अस्पताल की भीड़ से निजात मिल रही है । नगरीय स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ में चार बेड के प्रसव केंद्र की स्थापना से  सोमनाथ नगर  और आस-पास के  क्षेत्र में  सामान्य प्रसव  के लाभार्थियों को फायदा मिलेगा । उन्होंने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की गर्भवती  को इस केंद्र पर लाएं और उन्हें गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुविधा का लाभ दिलाएं। 
     सीएमओ ने बताया कि प्रसव केंद्र में नवजात और शिशु स्वास्थ्य सम्बंधित सेवाएं भी नियमित रूप से दी  जाती हैं। केंद्र पर परिवार नियोजन के साधन जैसे ओरल पिल्स, छाया, अंतरा, कॉपर-टी, निरोध और महिला नसबंदी की भी सुविधा है।  केंद्र पर डॉ. गरिमा  सिंह, डॉ रीता सिंह , स्टाफ  नर्स सावित्री,   एएनएम रेनू शर्मा, सरिता देवी और अनसुइया मणि  की तैनाती की गई है। जल्द ही  गर्भवती के लिए भोजन की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब जटिल प्रसव की स्थिति में ही गर्भवती को मेडिकल कालेज  के लिए रेफर किया जायेगा।

प्रतिदिन होती है 100 डिलेवरी

जिला मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल ने बताया कि जिले में शहरी डिलेवरी प्वाइंट मेडिकल कॉलेज स्थित पीपी सेंटर पर 1144 और चकियवा डिलेवरी प्वाइंट पर दस प्रसव कराये जा चुके हैं। जिले की कुल 125 डिलेवरी प्वाइंट पर सामान्य प्रसव कराये जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में प्रतिदिन औसतन 100 डिलेवरी सक्रिय केंद्रों के माध्यम से कराई जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

13 minutes ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

1 hour ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

1 hour ago

जेब काटकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 15,260 रुपये बरामद

दो वारदातों में था वांछित, साथी की तलाश में जुटी पुलिस शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

कांट पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत हुई कार्रवाई, विभिन्न मामलों में थे वांछित शाहजहांपुर…

2 hours ago

शराब, सिगरेट और हुक्का युवाओं की हड्डियों को कर रहे कमजोर, जानिए कैसे बचाएं अपनी सेहत

डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…

5 hours ago