महंगाई बेरोजगारी व गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

भाजपा सरकार मे नहीं हो रहा गन्ना मूल्य भुगतान – विजय

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को बरहज विधानसभा के पैना रोड पर सपा कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में महगाई, बेरोजगारी, गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर हाथ मे स्लोगन लिए तक्ती व गन्ने के साथ विरोध प्रदर्शन किया, और सरकार विरोधी नारे लगाए।
इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लुट चरम पर हैं एक ओर जहां सभी तबका परेशान हैं, वहीं किसान गन्ना मुल्य भुगतान को लेकर दर दर भटक रहा है। भाजपा सरकार मे आलम यह है कि विकास के नाम पर जिला मुख्यालय से जुडऩे वाली सभी सडके टुटी व जर्जर पडी हुई हैं, जिसका सबुत बेलडाढ कठनईया मार्ग व कपरवार रुद्रपुर मार्ग, भागलपुर मुसैला मार्ग है, भाजपा सरकार मे टुटी व जर्जर पड़ी हुई हैं और भाजपा के लोग विकास का झुठा बाजा बजा रहे हैं। पहले बरहज विधानसभा में गन्ने की फसल बहुत ज्यादा होती थी, लेकिन गन्ना मूल्य भुगतान न होने के कारण अब किसान गन्ना नहीं बो रहे है और जो किसान गन्ना लगाऐ हैं उसका सरकार उचित मूल्य नहीं दे रही, जिसको लेकर किसान हताश व निराश हैं। हम वादा करते हैं कि अगर किसानों का गन्ना मुल्य भुगतान व धान का उचित मुल्य ,व जर्जर सडके ठीक नहीं हुई तो जनजागरण कर आन्दोलन करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से विकास यादव, धन्नजय सिंह, सुरेश शर्मा, अनिल कुमार, अजीत कुमार, राजेश राजभर, सुनिल राजभर, देवेंद्र यादव, रासजन यादव, महावीर गुप्ता, तारकेश्वर कुमार, सनोज प्रसाद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

29 seconds ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

26 minutes ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

2 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

2 hours ago

जेब काटकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 15,260 रुपये बरामद

दो वारदातों में था वांछित, साथी की तलाश में जुटी पुलिस शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago