न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत हुई कार्रवाई, विभिन्न मामलों में थे वांछित
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना कांट पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 19 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर तीनों को हिरासत में लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मदनलाल उर्फ मदन्ने (45), निवासी ग्राम सिमरिया सहसपुर, संतोष कंजड़ (28), निवासी मोहल्ला कमलनैनपुर तथा राकेश (45), निवासी ग्राम पिपरौला के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, मदनलाल उर्फ मदन्ने के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 373 और 504, संतोष कंजड़ के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) तथा राकेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 325, 323 और 504 से संबंधित मामलों में न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर के नेतृत्व में कांट पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…
पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…
दो वारदातों में था वांछित, साथी की तलाश में जुटी पुलिस शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…