बायोमैट्रिक उपस्थिति के विरोध में महाविद्यालय शिक्षकों का प्रदर्शन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज देवरिया के शिक्षकों ने उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा अशासकीय महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य किए जाने संबंधी आदेश के विरोध में, काली पट्टी बांधकर महाविद्यालय में शिक्षण कार्य किया और मुख्यमंत्री तथा उच्च शिक्षा निदेशक के नाम का प्रतिवेदन प्राचार्य को सौप कर इस आदेश का विरोध किया । प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना था कि मिल के मज़दूर की तरह महाविद्यालय के शिक्षकों को घंटों में बाँधने का यह प्रयास शिक्षकों के सम्मान पर कुठाराघात है ।यदि सचमुच सरकार उच्च शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार के प्रति दृढ़ संकल्पित है, तो प्रदेश के सभी वित्तपोषित और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में यह व्यवस्था समान रूप से लागू करने का साहस दिखाए ।प्रदेश के उच्च शिक्षा में पंचानबे प्रतिशत भागीदारी रखने वाले स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में कितने छात्र छात्राएँ पढ़ने आ रहे हैं और कितने अनुमोदित शिक्षक पढ़ा रहे हैं, यह बात किसी से छुपी नहीं है । लेकिन इस तरह के अधिकांश महाविद्यालय, चुकी सत्तापक्ष और विपक्ष के बड़े नेताओं द्वारा संचालित हैं इसलिए उन्हें लाभ पहुँचाने के दृष्टि से अशासकीय महाविद्यालयों के साथ यह खड़यन्त्र किया जा रहा है। जिसे महाविद्यालय शिक्षक बर्दाश्त नहीं करेंगे। गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के आवाहन पर मंगलवार को स्थानीय महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी काली पट्टी बांधकर अध्यापन कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शित किया । प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से प्रोफ़ेसर अजय कुमार मिश्र, प्रोफ़ेसर दर्शना श्रीवास्तव, प्रोफेसर आरती पांडेय, प्रोफ़ेसर विजय प्रकाश पांडेय, डॉक्टर सूरज प्रकाश गुप्त, डॉक्टर अमित चतुर्वेदी, डॉक्टर अब्दुल हसीब, डॉक्टर गायत्री मिश्र, डॉक्टर आभा मिश्रा, डॉक्टर बृजेश यादव, डॉक्टर सज्जन गुप्ता, डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, डॉक्टर अजय बहादुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शराब, सिगरेट और हुक्का युवाओं की हड्डियों को कर रहे कमजोर, जानिए कैसे बचाएं अपनी सेहत

डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…

3 hours ago

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

6 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

8 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

9 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

10 hours ago