जेल के अंदर प्रतिबंधित सामग्री न ले जाने व साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में दिए आवश्यक निर्देश
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता श्रीवास्तव द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कारागार में चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि का सघन निरीक्षण किया गया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। उन्होंने उपस्थित सभी कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/ सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधीक्षक अपूर्वब्रत पाठक, उप कारापाल नयन कमल सिंह, राजकुमार गौतम, हरिकेश गौड़, गीता रानी, चीफ फार्मासिस्ट गिरजेश श्रीवास्तव, हेड जेल वार्डन श्रीप्रकाश लाल श्रीवास्तव, जेल वार्डन सिद्धार्थ सिंह, गौतम कुमार आदि उपस्थित रहे।
सोहनाग/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग में शनिवार को सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के पिंडी-भागलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क के समीप…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के तहत कक्षा छह…
प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सजेगा साहित्यिक समारोह, देश के जाने-माने साहित्यकारों की रहेगी मौजूदगी संत…
हर बूथ पर 140 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य, युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण…