श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छठ पर्व, तस्वीरों में देखें अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ी भारी मात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सिर पर दउरा और सुपली लेकर घाटों पर जाते लोगों,पीछे पीछे’हे छठी मैया हर ली बलैया हमार….., ‘कांचे ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए……, ‘रीमिक झिमिक बोलें ली छठी मैया…., जैसे गीत गातीं महिलाएं, पटाखे जलाते बच्चे, ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच छठी मैया के जयकारे….। ऐसा नजारा रविवार को छठ महापर्व की तीसरे दिन देवरिया शहर के गायत्री मंदिर के लच्छीराम पोखरा, गरूलपार स्थित परमार्थी पोखरा और हनुमान मंदिर पोखरें जैसें तमाम घाटों पर ऐसा नजारा देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और संतान,पति के साथ परिवार के सदस्यों के लिए मंगल कामना की।

शहर में सूर्य उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को शहर में हर और छठी मैया के गीतों की गूंज रही चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन दोपहर को 2:00 बजे से ही घाट छठ घाटों पर व्रती महिलाओं की भीड़ झुकने लगी तमाम महिलाएं बैंड बाजे के साथ घाटों पर पहुंची कुछ देर में खड़े होने के बाद शुभ मुहूर्त में अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया। गायत्री मंदिर के लखीराम पोखरा और परमार्थी पोखरे पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। यहां भी इतनी हो गई कि पैदल तक चलना मुश्किल हो गया।
जैसे-जैसे अर्घ्य देने का समय निकट आया घाटों पर माता के जयकारे गुजने लगे। परिवार के पुरुष सदस्यों और पंडितों ने सूर्य देवता को अर्घ्य दिलाया। हनुमान मंदिर पोखरें और गायत्री मंदिर के निकट लच्छीराम पोखरा की छटा देखने योग्य थी। बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं लच्छीराम पोखरें एवं अन्य पोखरों पर पहुंची। और सूर्यदेव को अर्घ्य देकर संतान की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।
कुछ जगहों पर आसपास के महिलाएं इकट्ठा होकर अस्थाई काल्पनिक पोखरी का निर्माण कर डूबते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य दी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ग्रीन बिल्डिंग, सोलर पावर और डिजी यात्रा से लैस होगा आगरा का नया एयरपोर्ट

आगरा को जुलाई 2026 में मिलेगी सिविल एयरपोर्ट की सौगात, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने…

5 hours ago

6 फ़रवरी को हुए महत्वपूर्ण निधन: लता मंगेशकर से मोतीलाल नेहरू तक, जानिए इतिहास के अमर नाम

6 फ़रवरी को हुए महत्वपूर्ण निधन: इतिहास के अमर अध्यायइतिहास केवल तारीख़ों का क्रम नहीं…

6 hours ago

6 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्ति: जानिए भारत और विश्व इतिहास में अमर नाम

📖 महत्वपूर्ण इतिहास: 6 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्ति6 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय और…

6 hours ago

सीरियल अटेम्प्ट संस्कृति पर लगाम : UPSC के नए नियम क्या कहते हैं

डिजिटल युग में परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 के ऐतिहासिक…

7 hours ago

सरयू नदी में खोज अभियान के दौरान बड़ा हादसा, गोताखोर सुरेंद्र साहनी डूबे

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सरयू नदी में लापता मछुआरे धरमु प्रसाद की तलाश के…

7 hours ago