सीएचसी प्रभारी का सोसल मीडिया पर ऑडियो हुआ वायरल

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील शाहजहांपुर सदर ब्लाक कांट के सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ जफर का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सीएचसी प्रभारी द्वारा तहसीलदार, लेखपाल यहां तक उप जिला अधिकारी सदर को लेकर लेखपाल से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार के आदेशानुसार कांट क्षेत्र का क्षेत्रीय लेखपाल सीएचसी पर पहुंचा था जहां डॉक्टर के न मिलने पर लेखपाल ने एक फोटो खींचकर संबंधित अधिकारी को भेज दिया, इसके बाद तो सीएचसी प्रभारी का पारा इतना गर्म हो गया कि उन्होंने उप जिला अधिकारी सदर को भी नहीं बक्शा। सीएचसी प्रभारी डॉ जफर ने क्षेत्रीय लेखपाल को फोन पर जमकर लताड़ा, यहां तक सीएचसी प्रभारी ने लेखपाल की एक नहीं सुनी और धमकी भरे लहजे में कहा कि जब तक मैं यहां हूं तब तक दिखाई मत पड़ना बात यहीं तक नहीं रुकी ऑडियो में सीएचसी प्रभारी उप जिला अधिकारी सदर को भी हैसियत समझाने लगे बोले तुम्हारे एसडीएम की हैसियत क्या है जो मुझे चेक करें, मुझे सिर्फ सीएमओ और डीएम ही चेक कर सकता है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा है कि जब नायव तहसीलदार ,उप जिला अधिकारी को ऑडियो में सीएचसी प्रभारी इस तरह हैसियत दिखाने की बात कर रहा है तो आम जनता से कैसा सलूक करता होगा, गनीमत रही लेखपाल के सीएचसी पहुंचने पर सीएचसी प्रभारी मौके पर मौजूद नहीं थे नहीं तो ऑडियो के हिसाब से तो हाथापाई भी हो सकती थी। इस समाचार में प्रसारित आडियो की राष्ट्र की परम्परा पुष्टि नहीं करता ।

rkpnews@desk

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

9 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

10 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

10 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

10 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

14 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

14 hours ago