सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे,पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत सिंह के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन कर उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस दौरान जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने उनके निधन को समाज व दल के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि आजीवन कांग्रेस के मजबूत योद्धा के तरह समाज के समस्याओं को लेकर जन संघर्ष करते रहे।ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि एक शिक्षक व समाज सेवी के रूप में उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वह कार्यकर्ताओं के प्रेरणा श्रोत थे।युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि वह नौजवानों के पथ प्रदर्शक थे,उनकी कमी संगठन को हमेशा महसूस होगी। विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में युवा कांग्रेस के जिला मीडिया को आर्डिनेटर सत्यम पांडेय,वशिष्ठ मोदनवाल, रामनारायण लाल श्रीवास्तव,रामविलास तिवारी, प्रेमलाल भारती,लालसाहब यादव, संजय गुप्ता,मोहन प्रसाद,अखिलेश मिश्र, अभिनीत उपाध्याय,परमानंद प्रसाद,डॉ याहिया अंजुम, सूच्चन खान,बदरे आलम, दीनदयाल , चंद्रमोहन पांडेय,सूबेदार सिंह, शमशुल आजम,डॉ रमाशंकर पटेल मनोज पांडेय, विजय कुशवाहा,बालचन्द पटेल,अनिरुद्ध शर्मा, रमाशंकर प्रसाद,रोहित यादव,चुन्नु श्रीवास्तव, प्रेमचंद वर्मा, प्रमोद मिश्र, गंगासागर मिश्र आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…
आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…
प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…