कार लूट कर हत्या करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली

20 दिन पहले चालक का मिला था शव

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
अहरौला पुलिस ने कार लूट कर हत्या करने वाले आरोपी को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि 14 अक्टूबर को थाना अहरौला में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके गले पर धारदार हथियार से वार करके हत्या की गयी थी। जिसकी शिनाख्त कराने के पश्चात अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। मृतक की शिनाख्त दुर्गेश कुमार मिश्र जो जनपद देवरिया के रहने वाले हैं, प्रयागराज में रहकर गाड़ी चलाते थे, उनके रूप में हुई। शनिवार की सुबह लगभग 6.30 बजे घटना में शामिल अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र मृत्युंजय सिंह निवासी लहुआकला थाना देवगांव को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान इसके दाहिने पैर में गोली लगी है और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के पास से घटना में लूटी गयी फोर व्हीलर गाड़ी, अवैध तमंचा , कारतूस बरामद किया गया है। एसओजी टीम और थाने की टीम द्वारा इससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी, पूछताछ के बाद प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर घटना के सम्पूर्ण अनावरण के संबंध में अलग से जानकारी प्रेषित की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

6 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

6 hours ago