विकास खण्ड भलुअनी अन्तर्गत ग्राम पंचायत बहोर धनौती में चौपाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में 05 अप्रैल को पूर्वान्ह्न 11 बजे से विकास खण्ड भलुअनी अन्तर्गत ग्राम पंचायत बहोर धनौती में चौपाल कार्यक्रम/जन जागरुता शिविर आयोजित किया जायेगा।
इसके आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी बरहज, क्षेत्राधिकारी बरहज, खण्ड विकास अधिकारी भलुअनी को निर्देशित किया है कि वे योजनाओं से संबंधित स्टाल लगायेंगे एवं अपने-अपने विभाग के योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को देेंगे तथा लिखित रूप से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर तत्काल अवगत कराना सुनिश्चित करें।ग्राम पंचायत बहोर धनौती में जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया जाए, जिसमें आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड का वितरण आदि की व्यवस्था, सभी प्रकार के ऋण वितरण की व्यवस्था, कृषि संयंत्रों के वितरण की व्यवस्था की जायेगी तथा कृषि फसल बीमा के सम्बन्ध में कृषकों को जानकारी दी जायेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पेयजल तथा जनसामान्य को उपलब्ध कराए जाने वाले अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन, गाँव की सफाई तथा सैनेटाइजेशन की पर्याप्त व्यवस्था, विधवा पेंशन/वृद्धावस्था पेंशन/विकलांग पेंशन के कैम्प, खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत पात्र परिवारों को राशन कार्ड तथा खाद्य सामग्री का वितरण, गरीब बालिकाओं के विवाह हेतु संचालित योजना का लाभ पात्र बालिकाओं को दिये जाने की व्यवस्था, धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषाहार वितरण, कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

मेरठ में BJP का डबल धमाका, वाराणसी में सपा ने पलटी बाजी! यूपी MLC चुनाव में किसका पलड़ा भारी?

यूपी MLC चुनाव में BJP का मेरठ में क्लीन स्वीप! दोनों सीटों पर भगवा लहराया,…

3 minutes ago

यूपी एमएलसी चुनाव: मेरठ की दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा, कई सीटों पर बढ़त

11 सीटों के लिए सात जिलों में मतगणना जारी, बरेली-मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि…

2 hours ago

एनसीसी कैडेट्स को दिया गया सैन्य अनुशासन और संचार का प्रशिक्षण

इंसास राइफल की विशेषताओं से कराया परिचित, दूरसंचार व्यवस्था की भी दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र…

6 hours ago

अमृत सरोवर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया बनी खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा हादसे का डर

एक महीने से मरम्मत का इंतजार, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर…

6 hours ago