15 अप्रैल को आर्बिट्रेशन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत तथा 13 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जायेगा आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश जे0पी0यादव के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में आर्बिट्रेशन के वादों हेतु विशेष लोक अदालत 15 अप्रैल को दीवानी न्यायालय परिसर, देवरिया में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार दूबे ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आर्बिटेशन वादों को चिन्हित कर सुलह समझौते के आधार पर विशेष लोक अदालत में निस्तारित कराया जायें। इसके लिए न्यायालय से पक्षकारों को नोटिसें भेजा रहा है एवं फाइनेंस कम्पनिया भी अपने स्तर से पक्षकारों से सम्पर्क कर मामलों को निस्तारण करावें। उन्होने कहा कि इस विशेष लोक अदालत में आर्बिटेशन के वादों का निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा। यदि किसी भी पक्षकार का वाद किसी भी आर्बिटेशन वाद से संबंधित न्यायालय में लम्बित हैं तो वह उस न्यायालय में एक प्रार्थना देकर नियत तिथि पर अपने मामले को लगाकर उसका निस्तारण करा सकता हैं।
सचिव ने कहा है कि 13 अप्रैल को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस लोक अदालत में अन्य वादों के अलावा विशेषतः विशिष्ठ विषय-अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा पराक्रम लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, श्रमवाद, विद्युत एवं जल से सम्बन्धित शमनीय दण्ड वाद, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सर्विस में वेतन एवं भत्ते सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि के लम्बित मामलें एवं प्री-लिटिगेशन विवादों का भी निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। जनपद के समस्त वादकारियों से अनुरोध है कि वे अपने सुलहनीय मामलों का निस्तारण उपरोक्त आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमों की तिथि नियत कराकर अथवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर निस्तारित कराने का कष्ट करें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago