बाल-बाल बचे लोग, हजारों का हुआ नुकसान,चालक और खलासी मौके से फरार
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l बेलईसा मंडी के पास स्थित एक मिठाई की दुकान में रविवार देर रात अनियंत्रित ट्रक घुस गया। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन हजारों का नुकसान हुआ। दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर रानी की सराय थाना अंतर्गत बेलईसा मंडी में पवन मोदनवाल की मिठाई की दुकान है। रविवार रात लगभग 11 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर मिठाई की दुकान में घुस गया। दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बगल में स्थित एक अन्य दुकान के बाहर लगा टीनशेड आदि भी टूट गया। मंडी होने के नाते इस दुकान पर अक्सर ही भीड़-भाड़ होती है, रात का समय होने के चलते कोई नहीं था। घटना के बाद चालक और खलासी मौके पर ही ट्रक छोड़ कर फरार हो गए। सोमवार सुबह रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान में घुसे ट्रक को बाहर निकलवाने की कवायद में जुट गई।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…