चोरी की मोटरसाइकिल से चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) भारत नेपाल सीमावर्ती रुपईडीहा क्षेत्र नशीले पदार्थों का कारोबार बड़े स्तर पर किया जा रहा है। इस सीमावर्ती क्षेत्र में नशीले पदार्थों के तस्कर लगातार नेपाल व भारत दोनों ओर पकड़े जा रहे हैं। फिर भी नशीले पदार्थों का कारोबारी इस धन्धे से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में थाना रुपईडीहा पुलिस ने एक तस्कर को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह नेपाल से तस्करी कर 950 ग्राम चरस लेकर चोरी की बाइक से पटना कालोनी की ओर जा रहा था। पकड़ी गई चरस की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 40 लाख रुपये बतायी जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन व मेरे नेतृत्व में बीती रात थाने की पुलिस टीम पटना कालोनी पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे तभी एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक संख्या यूपी 40 डब्लू 2718 हीरो स्पलेंडर प्लस से आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोक कर पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी लिया तो उसके कब्जे से 950 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर कीे पहचान मोहम्मद आरिफ पुत्र गुलाम अली ग्राम सोरहिया बाबागंज थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच के रूप में हुई है। बाइक के कागजात के बारे में जब पुलिस टीम ने पूछा में उसने पुलिस को बताया कि इस बाइक के कागजात नहीं है यह बाइक चोरी की है। इसको वह नवाबंगज नूरी चौराहा से कुछ दिन पहले चोरी किया था। इस बाइक से यह चरस का कारोबार नेपाल से कर रहा था। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने पर मु0अ0स0 0125/2023 धारा 420,411 भादवि व 8/20 एन0डी0 पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया। गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली टीम मे उ0नि0 कृष्ण कुमार सिंह, हे0का0 विजय शंकर सिंह, का0 लक्ष्मण गोड, का0 दीपचन्द्र विश्वकर्मा शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

9 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

11 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

13 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

14 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

14 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

14 hours ago