अनियंत्रित कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपत्ती की हुयी मौत

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी से जिला मुख्यालय जा रहे दंपति को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी जिससे दंपति की मौत हो गई। जबकि टक्कर के बाद कार भी खंड में जा गिरी। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के सतीजोर गांव निवासी अब्दुल मुन्नाफ (35) अपनी पत्नी सिरातुन्निशा (32) के साथ मंगलवार दोपहर में स्कूटी से जिला मुख्यालय जा रहे थे। राष्ट्रीय राज्य राजमार्ग पर राम गांव थाना क्षेत्र के तुलसीपुर चौराहे के पास स्कूटी सवार पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही अब्दुल मुन्नाफ की मौत हो गई। जबकि घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए भेजा गया। लेकिन कुछ दूरी पर जाते ही महिला ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर चौकी इंचार्ज अख्तर खान, प्रभारी निरीक्षक अमितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार सभी लोग फरार हो गए हैं उनके ग्रुप मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कार भी गहरे खड्ड में गिर गई। कार के परखच्चे उड़ गए।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

5 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

6 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

7 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

7 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

7 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

7 hours ago