भाजपा विधायक अजय के क्षेत्र से वर्षो से चल रही रोडवेज बस का रूट बदला

विधायक द्वारा चलवाई एक और बस एक माह में हुई बंद

गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)। विधायक बनते ही भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह ने गोण्डा से करनैलगंज, परसपुर, बेलसर, तरबगंज होते हुए अयोध्या के लिए रोडवेज बस चलवा कर क्षेत्र की जनता को सौगात दिया था, परन्तु बस के इस रूट से संचालित होने की जानकारी जब तक क्षेत्र की जनता को हो पाती तब-तक इस बस का संचालन बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं वर्षों से संचालित हो रही बस जो गोण्डा से साढ़े चार बजे चलकर बेलसर, मोहना, परसपुर मार्ग से दिल्ली तक जाया करती थी। उसका भी रूट बदलकर अल्लीपुर से दिल्ली बालपुर मार्ग से कर दिया गया है।

जिससे न सिर्फ करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र वासियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, बल्कि तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को भी कुछ न कुछ परेशानी जरूर हुई है। गोण्डा से उमरी और अमदही की डायरेक्ट प्रायवेट मिनी बस चलने से तरबगंज क्षेत्र की जनता को ज्यादा असुविधा नहीं हुई परन्तु मोहना, डेहरास, के लिए डायरेक्ट प्रायवेट बसे भी न होने से यहां की जनता की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई है। दूसरे प्रदेशों से भी काफी लोग साढ़े चार वाली बस को लक्ष्य बनाकर गोण्डा स्टेशन उतरकर बस स्टैंड जाया करते हैं और वहां पर उन्हें निराश होना पड़ता है। बताया जाता है कि गौरा क्षेत्र के विधायक प्रभात वर्मा ने उक्त बस का संचालन अल्लीपुर से शुरू कर दिया । तभी से वह बस बालपुर होकर गुजरने लगी। जनचर्चा है कि विधायक अजय कुमार सिंह क्षेत्र की जनता की सुविधा -असुविधा से अनभिज्ञ रहते हैं। शायद उन्हें ज्ञात ही ना हो कि इस रूट की कौन कौन सी बस कबसे बंद चल रही है क्योंकि उन्हें बस से सफर तो करना नहीं है। वहीं लगातार दूसरी बार विधायक बने गौरा के प्रभात वर्मा अपने क्षेत्र की जनता का ख्याल रखते हुए उन्हें साधन मुहैया कराने का ध्यान देते हैं। यदि अजय कुमार सिंह भी सक्रिय होते तो वर्षों से संचालित हो रही बस भले ही अल्लीपुर से संचालित होती परन्तु गोण्डा के आगे का रूट जस का तस ही रहता। इस संबंध में करनैलगंज विधायक अजय कुमार सिंह से कई दिनों से बात करने की कोशिश की गई परन्तु उन्होंने अपने स्वभाव के अनुसार फोन नहीं उठाया। जबकि तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेम नारायन पाण्डेय ने फोन पर कहा कि सभी रूटो पर बस संचालन के लिए परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है। बस के बंद होने या रूट बदलने की जानकारी नहीं है। आज जानकारी हुई है तो उसे भी चालू कराया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

36 minutes ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

1 hour ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

2 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

10 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

10 hours ago