बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
अब्बासपुर में मंगलवार को शहीद हरींद्र यादव की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गयी। पुण्यतिथि पर दंगल का आयोजन हुआ जिसमें महिला व पुरुष पहलवानों ने खूब दांव पेच दिखाए। कुस्ती का शुभारंभ शहीद यादव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कुल 31 कुश्ती हुई. जिसमें अधिकाश कुश्तियां बराबरी पर छूटी। मलया के पहलवान अंगद ने करमपुर के विजय को , करमपुर अमित ने नरला के छोटू को ,करमपुर के विराट ने महरी के विवेक को पटखनी दिया। गोरखपुर के संदीप और अजगरा के राहुल की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस दौरान बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल , ओमप्रकाश यादव, जनार्दन यादव, अरविंद ठाकुर, आनंद कुमार यादव, छोटेलाल यादव, हृदय सिंह, पूर्व जिला केशरी हरिन्द्र यादव, बृजेश यादव, रमेश यादव, वीरेंद्र यादव ,रामकृपाल यादव, राधेश्याम यादव , धर्मेंद्र यादव व सन्देश यादव मौजूद रहे। आयोजक सत्यप्रकाश यादव ने अतिथियों को साफा बांधकर सम्मानित किया। संचालन पहलवान हरिवंश यादव, रेफरी मनोहर यादव ने किया।
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…
बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…