पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजना के समय सारिणी में हुआ बदलाव

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया ने शासन द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में बताया कि  शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन से लेकर वितरण तक पूर्व में जारी  समय-सारिणी को निरस्त करते हुए नवीन प्रस्तावित समय सारिणी हेतु शासनादेश निर्गत किये गए हैं।
   उन्होंने नवीन निर्गत समय सारिणी के क्रम में बताया कि इसके अंतर्गत सम्बन्धित विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा 07 अगस्त से 30 सितम्बर 2023 के बीच तैयार किया जाना है, एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन 08 अगस्त से 05 अक्टूबर 2023 तक, तथा छात्र / छात्राओं द्वारा आन लाइन आवेदन 15 सितम्बर से 10 नवम्बर 2023 तक तथा जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा शुद्ध एवं संदेहास्पद डाटा को डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक/अग्रसारित 15 दिसम्बर 2023 से 30 जनवरी 2024  तक किया जाना हैं।

       जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने  जनपद में संचालित समस्त पूर्वदशम स्तर के  शिक्षण संस्थानों / छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी को अवगत कराया है कि शासन द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु छात्रवृत्ति योजना का प्रचार-प्रसार कराते हुए सुसंगत शासनादेशों / छात्रवृत्ति नियमावली में उल्लिखित प्राविधानों के अनुसार पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन ससमय करना सुनिश्चित करें ।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

29 minutes ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

40 minutes ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

48 minutes ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

57 minutes ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

4 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

4 hours ago