Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedचंद्रशेखर बावनकुले का मुंबई में सुपर वॉरियर कार्यकर्ताओ से हुआ संवाद

चंद्रशेखर बावनकुले का मुंबई में सुपर वॉरियर कार्यकर्ताओ से हुआ संवाद

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय जनता पार्टी कैडर बेज पार्टी है। कार्यकर्ता और मजबूत बूथ स्तर से चुनावों में चमत्कार कर विजय प्राप्त करने वाली भाजपा की उत्तर मुंबई में दो चरणों में तीन तीन कर छः विधानसभा की विशाल बैठके संपन्न हुई।
प्रत्येक जिम्मेदार कार्यकर्ता को तीन तीन बूथ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि,उत्तर मुंबई के सभी कार्यकर्ताओ की आगामी दिनों में यही जिम्मेदारी है की सभी विधायक सांसद, महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार के विकास कार्यों का लेखा जोखा और ब्यौरा लेकर घर घर पहुंचाए, बूथ स्तर पर बूथ प्रमुख ही पार्टी की नींव है और इसलिए बूथ जीता तो चुनाव जीता।
आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से ४५ सासंद महाविजय का बिगुल बजाएंगे।
ऐसे अनेक संकल्पों के साथ विशिष्ट योजना भी तीन बूथ पर नियुक्त किए गए एक एक वॉरियर को दी गई है, जो प्रत्येक चुनाव में निर्णायक साबित होगी। इस अवसर पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष एड.आशीष शेलार ने उत्तर मुंबई के विधायकों के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।
उत्तर मुंबई को महापुरुषों की नगरी कहते हुए मुंबई अध्यक्ष ने सांसद गोपाल शेट्टी के विकास कार्यों को अतुलनीय कहा।
सांसद गोपाल शेट्टी ने इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश से विशेष बैठक लेने के लिए पधारे प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का स्वागत और धन्यवाद किया। इस बैठक और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा ऐसा भी उन्होंने कहा।
जिलाध्यक्ष गणेश खनकर ने प्रदेश अध्यक्ष के सूचनानुसार कार्यक्रम के अंत में संक्षिप्त भाषण भी किया और आभार व्यक्त किया।
राम मंदिर निर्माण और प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाएं मुंबई भाजपा महामंत्री संजय उपाध्याय ने रखी।
४ जनवरी शाम और ५ जनवरी सुबह ऐसे दो चरणों में सुपर वॉरियर संवाद बैठक संपन्न हुई है। सांसद गोपाल शेट्टी, वि.अतुल भातखलकर, वि. योगेश सागर,वि. मनीषा चौधरी, वि. सुनिल राणे, जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, सभा पूर्व नगरसेवक, और ३०१ बूथ वॉरियर्स उपस्थित रहे थे।
महासचिव बाबा सिंह ने कार्यक्रम का सूत्र संचालन किया। महाराष्ट्र गान से कार्यक्रम का आरंभ हुआ और वंदे मातरम् के बाद बैठक का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments