उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए चंद्रभूषण पांडेय मंत्री बने महेंद्र जायसवाल

सलेमपुर तहसील सभागार में हुआ निर्वाचन कार्यक्रम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर प्रांतीय पर्यवेक्षक चुनाव अधिकारी अशोक कुमार पांडेय के देख रेख में तहसील सभागार में जिला राजस्व निरीक्षक संघ का निर्वाचन व जिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से चंद्रभूषण पांडेय जिलाध्यक्ष, संतोष कुमार वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेन्द्र उपाध्याय कनिष्ठ उपाध्यक्ष,महेंद्र जायसवाल मंत्री,श्यामनाथ उप मंत्री,भोला गुप्ता कोषाध्यक्ष, विशाल यादव संगठन मंत्री,रामजी प्रसाद ऑडिटर इसके अलावा तहसील देवरिया के अध्यक्ष शैलेश कुमार, सलेमपुर धर्मप्रकाश सिंह, रुद्रपुर राधेश्याम दूबे, बरहज वीरेंद्र कुमार, भाटपाररानी ज्ञानचंद निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि संरक्षक संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद घनश्याम उपाध्याय ने कहा कि सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करते हुए सरकार द्वारा निर्धारित अपने कार्यो का सम्पादन करें। चुनाव अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि यह संगठन कर्मचारियों के सहयोग के लिए समर्पित है, जो भी समस्या होगी उसका निस्तारण करने का काम करेगा। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि जो दायित्व संगठन ने सौंपा है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। किसी भी हालत में संगठन के साथ अन्याय नही होने दूंगा।सम्मेलन को गिरिजेश चंद श्रीवास्तव,शिरोमणि सिंह, रमजान अली,सुग्रीव मिश्र, चंद्रप्रकाश लाल श्रीवास्तव,रामअशीष, दिनेश उपाध्याय,शैलेश, अशोक कुमार,श्यामनाथ, त्रिभुवन आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

17 seconds ago

15 अगस्त तक ई-ग्राम स्वराज पर अपलोड होंगी सभी GPDP, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

जनसहभागिता और डिजिटल तकनीक से तैयार होंगी गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजनाएं श्रावस्ती (राष्ट्र की…

4 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago