जरूरतमन्दों की सेवा सबसे बड़ा धर्म – महेश पांडेय

क्षेत्र के चतुरी में हुआ कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

मगहरा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) क्षेत्र के चतुरी में पूर्व प्रधानाचार्य नरसिंह तिवारी के नेतृत्व में जरूरत मन्दों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दो सौ असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री शंकर नर्देश्वर आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेश कुमार पांडेय ने कहा कि जरूरतमन्दों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।यह पुनीत कार्य सबको करना चाहिए। कांग्रेस के जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, इस तरह के आयोजन से समाज सेवा करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ता है।आज आत्म स्वार्थ के युग में समाज के लिए जीने वाले लोग हमेशा ही आदर्श स्थापित करने वाले होते हैं। आयोजक पूर्व प्रधानाचार्य नरसिंह तिवारी ने कहा कि आज के परिवेश में लोगों की प्रेरणा से यह कार्य सम्पन्न कर रहा हूं।आगे भी हर वर्ष इस तरह का आयोजन करूंगा। गरीबों की सेवा से मन को शांति मिलती है।कार्यक्रम को प्रधानाचार्य महेश कुमार पांडेय,सत्यम पांडेय, रवि पांडेय, रमेश पांडेय, मालती देवी, पूनम पांडेय,जनार्दन शुक्ल, संतोष कुमार दीक्षित, राघवेन्द्र तिवारी, गंगाधर तिवारी, रामध्यान तिवारी, श्रीकिसुन तिवारी,श्यामजी जायसवाल, सीमा वर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

54 minutes ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

1 day ago