देश के विकास की गति को निरंतर रखने के लिए केंद्र भाजपा की सरकार जरूरी-शलभ मणि त्रिपाठी

भाजपा सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा के समर्थन में जनसम्पर्क

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) लोकसभा सलेमपुर के पिपरा मिश्रा, इशारु, रेवली,सजाव और नदौली में देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा के समर्थन में जनसंवाद एवम जनसम्पर्क किया।
उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश की दिशा और दशा को तय करने वाला चुनाव है। भारत विश्वगुरु तभी बन सकता है, जब देश में ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बने। भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया और अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कराकर वहां भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने का कार्य भाजपा और उसकी सरकार ही कर सकती है।
उन्होंने कहा कि देश के विकास की गति को निरंतर रखने के लिए केंद्र भाजपा की सरकार जरूरी है। मोदी ने भारत के सम्मान को विश्व में बढ़ाने के साथ सभी वर्गों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है।
उक्त अवसर पर विधानसभा प्रभारी अश्वनी सिंह,विधानसभा संयोजक अशोक पाण्डेय, विधानसभा सहसंयोजक संजय तिवारी,बलबीर सिंह दादा,अभय सिंह विशेन,लोकसभा मिडीया प्रभारी अजय दूबे वत्स,कन्हैया लाल जायसवाल,विनय पाण्डेय,अनूप उपाध्याय,अमरेश सिंह बबलू, कमलेश तिवारी,अरुण पाण्डेय,दीपक श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

2 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago