जजेज कंपाउंड में एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण कर वन महोत्सव मनाया

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 01 से 07 जुलाई तक “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर वन महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत शुक्रवार को जजेज कंपाउंड की नंदनवन में जनपद न्यायाधीश बलिया अशोक कुमार सप्तम एवं अन्य न्यायाधीश गण द्वारा विभिन्न प्रजाति के जैसे आम, बोतल ब्रश, सहजन, नीम, नींबू , अमरुद, क्रोटन आदि पौधों का रोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। जनपद न्यायाधीश बलिया द्वारा उपस्थित न्यायालय के अधिकारियों कर्मचारियों एवं वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से अपील किया गया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष मां के नाम पर लगाए तथा उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें वृक्ष ही जीवन के आधार है अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण का धरा को हरा-भरा बनाने में सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग विमल कुमार आनंद द्वारा वृक्षों की महत्व पर प्रकाश डालते हुए अवगत कराया गया कि वृक्ष जीवन के लिए आवश्यक अंग है ऑक्सीजन के बिना जीवन संभव नहीं है और वृक्षों के बिना ऑक्सीजन संभव नहीं है । इसलिए वृक्ष लगाए क्योंकि सांसे हो रही है कम । उक्त कार्यक्रम में न्यायालय के अधिकारीगण कर्मचारी गण के साथ-साथ वन विभाग से क्षेत्रीय वन अधिकारी बलिया ज्योति यादव उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह भूपेंद्र कुमार तिवारी स्टेनो वन दरोगा मुकेश चंद्र राय अखंड प्रताप सिंह, सुरेंद्रनाथ यादव, राकेश शर्मा, वनरक्षक मंगलदेव सिंह, दत्तात्रेय सिंह, सहित वन विभाग की अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम के उपरांत वन विहार परिसर जीरा बस्ती बलिया में लोक भारती हरियाली अभियान के सदस्य राज नारायण तिवारी, शैलेंद्र कुमार राय, विमल कुमार सिंह एवं सारथी सेवा संस्थान के संजय गिरी एवं वन विभाग की कर्मचारी अधिकारीगण द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर आंवला का पौध लगाकर ट्री गार्ड से सुरक्षित कर वन महोत्सव मनाया गया तथा आम जनमानस से अपील किया गया कि अधिक से अधिक पौध लगाएं एवं उनकी सुरक्षा भी करें। इस अवसर पर ज्योति यादव मंजू तिवारी श्रीमती मीना सिंह एवं रुक्मिणी देवी द्वारा वृक्ष की सुरक्षा है जिम्मेदारी ली गई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बोतल में बंद मिठास कहीं दिल पर न पड़ जाए भारी! इन ड्रिंक्स को लेकर बरतें सावधानी

मीठी ड्रिंक का स्वाद पड़ सकता है दिल पर भारी! शुगरी ड्रिंक्स से बढ़ सकता…

1 hour ago

मुंह में रखते ही घुल जाएगी भापा दोई, जानिए घर पर बनाने की आसान विधि

फोटो go से बंगाल की मशहूर भापा दोई घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि हर…

1 hour ago

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा मोना समेत नई टीम को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की…

9 hours ago

भाजपा की महिला पदाधिकारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण का दावा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक…

10 hours ago

आगरा में कल से फुटवियर उद्योग का बड़ा मेला, 250 एग्जिबिटर्स और चाइना पवेलियन रहेगा खास आकर्षण

कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…

10 hours ago