महावीरी झंडोत्सव के तहत पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला जुलूस

सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l नगर में प्रत्येक वर्ष आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि को निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झण्डा के जुलूस के तहत गुरुवार की रात्रि शत्रुघ्न अखाड़ा का नौंवी का जुलूस निकाला गया।जिस में लाठी डंडे से लैस सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।जुलूस में अन्य अखाड़ों के लोगों ने भी सहभागिता निभाई। रात्रि करीब 10 बजे अखाड़ा के अध्यक्ष अशोक जायसवाल व राकेश सिंह के नेतृत्व में निकला जुलूस पुलिस चौकी तिराहा,न्यू मार्केट,बस स्टेशन मार्ग, बस स्टेशन,मोहल्ला मिल्की पोस्ट आफिस आदि स्थानों का भ्रमण करते हुए महावीर स्थान पहुंचा।वहां कुछ देर रुकने की बाद पुनः प्रस्थान कर सोनार पट्टी पोस्ट आफिस होते हुए मध्य रात में महावीर स्थान पहुंच कर समाप्त हुआ।
भ्रमण के दौरान जुलूस में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर बज रहे भक्ति गीतों एवं युवाओं द्वारा बुलंद किये जा रहे जय महावीर के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। इस दौरान जुलूस को जगह जगह रोका गया जहां अस्त्रकला के पारंगतों ने तरह तरह के करतब दिखा कर भीड़ का भरपूर मनोरंजन किया। जुलूस में नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल,समाजसेवी गनेश प्रसाद सोनी, राकेश सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ उमेश चन्द,विजय जायसवाल सुजीत मोदनवाल,भाजपा जिला महामंत्री प्रयाग चौहान,जितेंद्र सोनी,जितेन्द्र उर्फ जीतन पांडेय,जयराम पांडेय,डॉ आशुतोष कुमार गुप्त,राकेश यादव,बब्लू मास्टर,दुर्गा दास,अशोक कुमार उर्फ डब्ल्यू गुप्त,राजकुमार जायसवाल,मनजीत पाण्डेय,साधु यादव,पवन वर्मा,जितेश कुमार वर्मा,रमेश उर्फ डब्ल्यू गुप्त,बजरंगी चौहान आदि प्रमुख लोग भी शामिल थे। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।साथ ही उपजिलाधिकारी रवि कुमार पासवान,क्षेत्राधिकारी आशीष कुमार मिश्रा,थाना प्रभारी दिनेश पाठक,सीआईडी नाजिम अली, एलआईयू आदित्य पूरी,शुरू से अन्त तक जुलूस के साथ लगे रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, दूर तक महसूस हुए झटके

गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…

1 hour ago

देवरिया में किराये के मकान पर पुलिस का छापा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; ऑनलाइन पेमेंट का भी खुलासा!

किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…

2 hours ago

कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, न्यू कॉलोनी में शुरू हुआ दर्द निवारक क्लिनिक

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…

3 hours ago

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

4 hours ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

5 hours ago

बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…

5 hours ago