सीडीओ ने लिया चौपाल में प्रतिभाग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड-बैतालपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिरजम देई में आयोजित ग्राम चौपाल (गाँव की समस्या, गाँव के समाधान) में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया। चौपाल के समय खण्ड विकास अधिकारी, बैतालपुर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), ग्राम सचिव, पंचायत सहायक, लेखपाल, पशु चिकित्साधिकारी, ए०एन०एम० ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। मेवाती देवी आशा कार्यकत्री अनुपस्थित थी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम चौपाल आयोजन के बारे में जानकारी दी गयी उपस्थित ए०एन०एम० सुनिता देवी द्वारा आयुष्मान कार्ड के जानकारी दी गयी कि ग्राम पंचायत में कुल 300 कार्डधारक है जिसमें से 260 का आयुष्मान कार्ड बना दिया गया है शेष 40 अवशेष है। उपस्थित पंचायत सहायक अतुल विश्वकर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 390 आयुष्मान कार्डधारक है जिसमें से 260 बना दिया गया है शेष 130 है जिसमे से कार्डधारक दूसरे शहरों में रहते है एवं ऐसे कार्ड धारक है जो इस ग्राम पंचायत के नहीं है। होली के त्योहारों में भी कुछ ही कार्ड धारक आयें थे जिसका कार्ड बना दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी, देवरिया से अपेक्षा है कि सुनिता देवी, ए०एन०एम० ग्राम पंचायत सिरजम देई को आयुष्मान कार्ड की जानकारी नहीं होने तथा कार्य के विभाग कार्य के प्रतिलापरवाही के सम्बन्ध में दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये तथा श्रीमती मेवती देवी, आशा कार्यकर्ती की अनुपस्थित तथा कार्य के प्रतिलापरवाही के सम्बन्ध में संविदा समाप्ती की कार्यवाही करते हुए अवगत करायें।
उपस्थित ग्राम सचिव एवं पंचायत सहायक को निर्देशित किया गया कि छूटे हुए लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु ग्राम पंचायत में डुग्गी मियादी कराये तथा शेष लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। प्राथमिक विद्यालय सिरजम देवी में कायाकल्प के अन्तर्ग बनाये गये दिव्यांग शौचालय एवं बालक यूरिन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस विद्यालय पर तीन अध्यापिका कार्यरत है। दिव्यांग शौचालय हेतु बनाये गये रैम्प ठीक से नहीं बनाये गये थे।दिव्यांग शौचालय के छत की ढलाई अच्छी तरह से नहीं होने के कारण छत एक तरफ ढलान प्रतीत हो रहा था। जिससे बरसात के मौसम में छत पर पानी एकतृत होकर छत को खराब कर सकता है।
उपस्थित ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि दिव्यांग शौचालय के छत एवं रैम्प को ठीक कराये। उपरोक्त दृष्य से स्पष्ट होता है कि दिव्यांग शौचालय बनाते समय ग्राम सचिव रत्नेश द्विवेदी की लापरवाही परिलक्षित होती है। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम सचिव के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए 02 दिन के अन्दर अवगत करायें। प्रा०वि० में बनाये गये बालक यूरिन की साफ-सफाई नहीं पायी गयी। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कार्यरत सफाईकर्मी का आज का वेतन वाधित करते हुए दण्डात्मक कार्यवाही कर 02 दिवस के अन्दर अवगत कराये। बालक यूरिन एवं गर्ल यूनिक के बाहर सोख्ता का ढक्कन लगया गया था जो काफी ऊंचा है खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि मिट्टी गिराकर इसको समतल बना कर अवगत कराये।
प्राथमिक विद्यालय सिरजम देई के कक्षा में लगाये गये खिड़की की दरवाजे टूटे पाये गये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि 02 दिन के अन्दर टूटे हुए खिडकी के दरवाजे को हटाकर नये खिडकी के दरवाजे लगाते हुए अवगत कराये।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

6 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

8 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

8 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

8 hours ago