युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या,गांव में फैलीं सनसनी

रंजिश में गांव निवासी आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के बबुरी गांव निवासी युवक की कुल्हाड़ी से काटकर कुछ लोगों ने हत्या कर दी। मौके पर हमले में मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस रंजिश में हत्या की बात कह रही है।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा बबुरी निवासी सुनील कुमार यादव (25) पुत्र फौजदार यादव का पड़ोस के शंकर यादव समेत अन्य से रंजिश चल रही है। शनिवार सुबह रंजिश के चलते दोनों में विवाद हुआ। विवाद के दौरान ही सुनील पर शंकर ने ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार कर दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिवार के लोग विलखने लगे। सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि रंजिश में युवक की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…

22 minutes ago

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार…

36 minutes ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

1 hour ago

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

5 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

18 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

22 hours ago