सीडीओ ने किया इण्टरलाकिंग का आकस्मिक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा ग्राम पंचायत परसिया भण्डारी, विकास खण्ड- देवरिया सदर में मुख्य मार्ग से पंचायत भवन जाने वाली इण्टरलाकिंग का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपायुक्त श्रम रोजगार, देवरिया उपस्थित थे।
इस ग्राम में मुख्य मार्ग से पंचायत भवन तक जाने वाली इण्टरलाकिंग सड़क अत्यंत ही क्षतिग्रस्त पाया गया, जगह-जगह इण्टरलाकिंग में प्रयुक्त ईटें उखड़ गयी है तथा टूट गयी है एवं रास्ता सकरा हो गया है जिससे यह सड़क आवागमन के लिए उपयुक्त नहीं है तथा कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है।
ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि यह इण्टरलाकिंग सड़क पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा लगभग ढाई वर्ष पूर्व बनाया गया है, जिससे प्रतीत होता है कि यह कार्य अत्यंत ही घटिया एवं मानक विहीन बनाया गया है तथा बड़े पैमाने पर सरकारी धनराशि का दुरूपयोग किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि इसके लिए संबंधित व्यक्तियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कठोर कार्यवाही कर कृत कार्यवाही से 05 दिन के अन्दर अवगत करायें।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

12 minutes ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

33 minutes ago

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

2 hours ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

2 hours ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

2 hours ago

अमेरिका के नए प्रतिबंध से भारत की ऊर्जा चिंता बढ़ी, रूस ने दी कड़े जवाब की चेतावनी

रूस-अमेरिका तनाव बढ़ा, मेदवेदेव की सैन्य प्रतिरोध की चेतावनी; रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव से…

3 hours ago