महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन द्वारा विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी विभाग अपनी योजनाओं की समीक्षा गहन रूप से करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना में सोलर सिस्टम की स्थापना में वृद्धि का निर्देश देते हुए ग्रेड में सुधार के लिए कहा। उन्होंने सभी बीडीओ को भी पीएम सूर्य घर योजना में सुधार हेतु नेडा के सहयोग के लिए कहा। उन्होंने बायो मेडिकल रख–रखाव कार्यक्रम में जनपद के रैंक में 31वें स्थान से गिरकर 63वें स्थान पर आने को लेकर नाराजगी व्यक्त की और प्रदर्शन में सुधार हेतु सख्त निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड में जनपद का अबतक प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, लेकिन इसको बरकरार रखने हेतु सभी अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति पर बारीक निगाह रखना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में सिर्फ डाटा फीडिंग सही तरीके से न होने पर योजना की वास्तविक प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसी स्थिति न हो, इसको सभी लोग सुनिश्चित करें।
इस दौरान बैठक में सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, पीडी राम दरश चौधरी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल सहित समस्त बीडीओ व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…
विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…
दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…
छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…