Categories: Uncategorized

रफ्तार पर ब्रेक यातायात पुलिस का तेज वाहन चालकों पर शिकंजा

चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्णमुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रिंग रोड पर तेज गति से चल रहे 26 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही वाहन चालकों को सीमित गति में वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया।
आपको बता दें कि चंदौली यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। यातायात कर्मियों द्वारा आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और जागरूक किया गया कि जीवन की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
बताते चलें कि यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि कार या अन्य बड़े वाहनों को चलाते समय “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें ।
18 जून को रिंग रोड पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 26 वाहनों का चालान तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में किया। चालान के साथ ही वाहन चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

6 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

10 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

1 day ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

1 day ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

1 day ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

1 day ago