मैन्युअल स्केवेंजिंग पर सख्ती से रोक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका कार्यालय में डी.पी.एम. द्वारा मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सभी सफ़ाई मित्रों को दिशा-निर्देश दिया गया जिसपर सख्ती से पालन किया जाएगा। भारत में यह एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसमें लोगों को अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। यह प्रथा न केवल अमानवीय है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है, क्योंकि इसमें काम करने वाले लोग खतरनाक रसायनों और बीमारियों के संपर्क में आते हैं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ,स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत यादवेश यादव, डी•पी•एम• (DPM) एवं स्वच्छ भारत मिशन के लिपिक, सफाई प्रभारी तथा सफाई नायकों व सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की गयी।
गीला व सूखा कूड़ा पृथक्-पृथक् किए जाने का प्रशिक्षण/जानकारी दी गयी तथा शासन के निर्देश के क्रम में सफाई कर्मचारियों के सुरक्षा के दृष्टिगत सफाई कर्मचारियों को 1 मीटर से अधिक गहरे नालों में घुसकर सफाई कार्य न करने हेतु निर्देश दिया गया, ताकि सफाई कर्मचारियों का जीवन सुरक्षित किया जा सकें तथा अधिक गहरे नालों की सफाई का कार्य नाला यन्त्र मैन, सीवर सेक्शन मशीन तथा जे•सी•बी• आदि मशीनरी वाहनों/साधनों से ही सफाई करने हेतु निर्देश दिया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

7 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

1 day ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

1 day ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

1 day ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

1 day ago