सीडीओ ने की कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।   मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त प्रकार के पेंशन एवं कन्या सुमंगला योजना की प्रगति समीक्षा की गई।
    समीक्षा के दौरान वृद्धावस्था पेंशन NPCI हेतु लम्बित आवेदन पाए जाने पर योजनान्तर्गत समस्त खण्ड विकास अधिकारी को सूची उपलब्ध कराते हुए निर्देशित किया गया कि विशेष अभियान चलाकर अपने विकास खण्ड के पेंशनरों को आधार कार्ड उनके बैंक खाते में सीडेड कराना सुनिश्चित करे। जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया को निर्देशित किया गया कि अपने स्तर से जनपद के समस्त बैंक प्रबन्धक एवं बैंक के जिला समन्वयक को निर्देशित करें कि जो भी पेंशनर सम्बन्धित बैंक शाखा में जाते है तो प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पेंशनरों के खाते में आधार सीडेड एवं एन०पी०सी०आई के पोर्टल पर डी०बी०टी० इनेबल करने की कार्यवाही पूर्ण करा दें।
      वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी बनकटा में 19 बैतालपुर 13, बरहज 17, भटनी 11 देसही देवरिया एवं रामपुर कारखाना 13, गौरीबाजार 33 तरकुलवा 17, तथा रूद्रपुर में 24 लम्बित आवेदन पत्रों को तीन दिवस में जांचोपरान्त पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। सम्बन्धित स०वि०अ० (स०क०) को आवंटित विकास खण्डों में सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित होने के कारण इस सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने एवं अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित करने हेतु निर्देशित किया गया।
    निराश्रित महिला पेंशन /विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड बनकटा में 17 गौरीबाजार 33 एवं रूद्रपुर में 10 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी, के पोर्टल पर लम्बित पाया गया। जिन्हें दो दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
      कन्या सुमंगला योजना योजनान्तर्गत विकास खण्ड भटनी में 16 देवरिया 08 एवं गौरीबाजार में 10 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी, के पोर्टल पर लम्बित पाया गया। जिन्हें दो दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। दिव्यांगजन पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड बनकटा में 120, भाटपाररानी 88, भागलपुर 107, भटनी एवं तरकुलवा 87, रामपुर कारखाना 66, देवरिया सदर 45 एवं गौरीबाजार में 78 पेंशनरों का सत्यापन हेतु अभी भी अवशेष है। सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी, (स०क०) को निर्देशित किया गया कि तीन दिवस के अन्दर प्रत्येक दशा में भौतिक सत्यापन शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

2 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

2 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

5 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

5 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

5 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

5 hours ago