दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। जिसमें शतरंज प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में शालिनी ने शिखा पांडेय को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया तथा बालक वर्ग में रत्नेश चौरसिया ने युवराज को हराकर विजय हासिल की । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया उन्होने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल खिलाड़ियों को एकता के सूत्र में बांधती है। खेल भावना व्यक्तित्व के विकास मे भी अपनी भूमिका निभाती है व्यक्ति अपनी कमियों को स्वीकार कर उसमे संसोधन करना सीखता है इसतरह खेल शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से मजबूत बनाती है।आज सरकार खेल के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए अभियानों के माध्यम से अधिक से अधिक मंच उपलब्ध करा रही है। प्रतियोगिता के संयोजक शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मंतोष मौर्य ने खिलाड़ियों को जीतने से अधिक प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ अशोक सिंह, डॉ भूपेश मणि त्रिपाठी, डॉ विवेक मिश्र, डॉ पुनीत सिंह, डॉ निखिल, डॉ शगुफ्ता अफरोज, डॉ मनोज यादव, डॉ कृष्णा मुरारी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

30 नवंबर का इतिहास: एक दिन, जब दुनिया ने देखे भूकंप, युद्ध, आतंकवाद और विज्ञान के नए आयाम

इतिहास के पन्नों में दर्ज आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँइतिहास केवल बीते हुए कल की कहानी…

5 hours ago

मेष से मीन तक जानें करियर, नौकरी, शिक्षा, प्रेम और परिवार का हाल

आज का राशिफल 30 नवंबर 2026 पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) के ज्योतिषीय आकलन पर…

5 hours ago

देवरिया में धनगर समाज की नई जिला कार्यकारिणी गठित, संतोष पाल धनगर को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

धनगर समाज ने बदली जिला कार्यकारिणी की तस्वीर, अमरनाथ पाल के नेतृत्व में नई टीम…

13 hours ago

भागवत कथा मिटाती है मन की व्यथा, प्रेतयोनि से भी कराती है मुक्ति: डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

मन की व्यथा मिटाकर भवसागर से पार लगाती है भागवत कथा, देवरिया में ज्ञानयज्ञ का…

13 hours ago

जे. आर. डी. टाटा से इंदिरा गोस्वामी तक, इन महान हस्तियों की यादें आज भी हैं जीवंत

29 नवंबर पुण्यतिथि विशेष लेख प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उपलब्धियों और सफलताओं का दस्तावेज…

17 hours ago