अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का सीडीओ ने किया शुभारंभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उ०प्र० शासन / उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ०प्र० कानपुर के निर्देशानुसार अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह जो 08-15 दिसम्बर 2022 तक मनाया जाना है, का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के द्वारा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया के प्रांगण में किया गया।
इस अवसर पर जिले के सैकड़ों हस्तशिल्पी उपस्थित हुए जिन्हें हस्तशिल्पियों से सम्बन्धित विभिन्न योजना की जानकारी दी गई। आर्टीजन कार्ड बनवाने हेतु फार्म भरवाए गए। एक जनपद एक उत्पाद से सम्बन्धित महिलाओं के लोन आवेदन पत्र भी भरवाए गए। इस अवसर पर उपस्थित प्रबन्धक लीड बैंक से अनुरोध किया गया कि अधिक से अधिक हस्तशिल्पी के ऋण आवेदन पत्र पर तत्काल कार्यवाही करना चाहे जिससे ये स्वावलम्बी हो सकें। जनपद के पुराने हस्तशिल्पी हरिशचन्द जायसवाल, मुन्ना सिंह, किरन राव, अंजली श्रीवास्तव, शाईस्ता परवीन, आशा कुशवाहा, प्रिती वर्मा. श्रीमती शकीला बानो, उर्मिला देवी ने उपस्थित लोगों को अपने अनुभव से अवगत कराया गया तथा विभाग से अपेक्षा की उन्हें कच्चा माल जिले में उपलब्ध कराया जाय तथा तैयार सामान के बिक्री की समुचित व्यवस्था की जाय।
इस अवसर पर आई०आई०ए० के मण्डलीय अध्यक्ष जे०पी० जायसवाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अभय कुमार सिंह, राजकीय पालीटेक्निक के श्री मल्ल जी आदि उपस्थित रहें। मुख्य विकास अधिकारी ने हस्तशिल्पियों द्वारा की गई अपेक्षा को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। अन्त में उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

3 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

4 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

4 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

4 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

6 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

6 hours ago