सीडीओ ने की उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडी ओपी सहित विभिन्न रोजगार परक योजनाओं की जानकारी ली। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए लक्ष्य 1700 है, जिसके सापेक्ष 2190 आवेदन इस वित्तीय वर्ष में प्रेषित किया जा चुका है। विभिन्न बैंकों में विगत वर्ष और इस वर्ष के कुल 498 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, और 303 प्रकरणों में ऋण वितरण किया जा चुका है। मुख्य विकास अधिकारी ने लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण हेतु बैंकर्स को निर्देशित किया। सहायक आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में वित्तीय वर्ष 2025–26 में भौतिक लक्ष्य 160 के सापेक्ष 54 आवेदन विभाग द्वारा विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं। इनमे अलग–अलग बैंकों द्वारा 30 आवेदनों को स्वीकृत कर 27 में ऋण वितरित किया गया है। इसी प्रकार ओडीओपी योजना के तहत 26 के लक्ष्य के सापेक्ष 15 आवेदन बैंको को भेजे गए हैं, जिसमे 08 आवेदनो को स्वीकृत करते हुए 03 आवेदकों को बैंकों द्वारा ऋण का वितरण किया गया है।
उन्होंने सभी बैंकों को विभिन्न रोजगार परक योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवेदनों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग की कोशिश यही होनी चाहिए कि यहां के लोगों को यहीं पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने उद्यमियों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए जिला उद्योग केंद्र को व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने उद्यमियों से उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्या के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिया।
इसी प्रकार व्यापार बंधु की बैठक में उपायुक्त राज्यकर,खंड महराजगंज द्वारा जीएसटी पंजीयन, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना एवं व्यापारी बंधुओ के हित में प्रदेश सरकार द्वारा ब्याज एवं अर्थदंड माफी योजना वर्ष – 2024 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा व्यापारियों एवं उद्यमियों द्वारा दिए गए सुझाव/मांग के संबंध मे उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा व्यक्त की गई समस्याओं का निराकरण यथा शीघ्र किया जाएगा।
इस दौरान बैठक में डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेन्द्र, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, अधीक्षण अभियंता विद्युत वाई.पी. सिंह, एसीएमओ सहित विभिन्न अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

36 minutes ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

42 minutes ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

52 minutes ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

2 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

2 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

2 hours ago