हज 2026: पासपोर्ट की तैयारी अभी से करें, नहीं तो रह जाएगा सपना अधूरा!

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हज की पाक यात्रा की ख्वाहिश रखने वालों के लिए जरूरी खबर है उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सदस्य जावेद कमर खान ने जानकारी दी है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा 16 जून 2025 को जारी सर्कुलर के अनुसार, हज 2026 (1447 हिजरी) की तैयारियों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बताया गया है कि सऊदी सरकार ने हज 2026 के संबंध में प्रारंभिक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत जिन भी लोगों का इरादा इस मुकद्दस यात्रा पर जाने का है, उन्हें कुछ बेहद जरूरी कागजी कार्यवाहियों को समय रहते पूरा कर लेना चाहिए। क्या है सबसे जरूरी शर्त?मशीन रीडेबल पासपोर्ट होना अनिवार्य है।हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होंगे।पासपोर्ट की वैधता 31 दिसम्बर 2026 तक होनी चाहिए।पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए खास सलाह: यदि आप अभी नया पासपोर्ट बनवा रहे हैं तो ध्यान दें — “नुसूक पोर्टल” की शर्तों के अनुसार पासपोर्ट में सरनेम और लास्ट नेम के कॉलम खाली न छोड़ें। वरना आगे चलकर आवेदन में समस्या आ सकती है। कब होगी हज 2026 की घोषणा? हज 2026 की आधिकारिक घोषणा जुलाई 2025 में संभावित है। ऐसे में जिन लोगों के पास पहले से वैध पासपोर्ट है, वे तैयार रहें, और जिनका पासपोर्ट मानक के अनुसार नहीं है, वे तुरंत नया पासपोर्ट बनवाएं।हज के ख्वाब को सच करना है तो अभी से तैयारी शुरू करें: जो भी श्रद्धालु हज यात्रा 2026 में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए यह समय कीमती है। पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में देरी न करें, ताकि जैसे ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो आप पूरी तरह तैयार रहें। याद रखिए, हज एक आध्यात्मिक यात्रा है लेकिन इसके लिए भौतिक तैयारी भी उतनी ही जरूरी है। आज की तैयारी ही कल की इबादत को मुकम्मल बनाएगी!

Karan Pandey

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर के डोडा में SOG और युवक के बीच झड़प, युवक की मौत; तीन जवान घायल, भद्रवाह में इंटरनेट सेवा निलंबित

डोडा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप…

49 minutes ago

जम्मू-कश्मीर: सांबा के आसमान में 9 सेकेंड तक दिखी रहस्यमयी रोशनी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सांबा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार रात करीब 9 बजे आसमान…

57 minutes ago

बहराइच: नवाबगंज में सेंध लगाकर लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरी की एक और…

1 hour ago

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

18 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

18 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

18 hours ago