कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्मोत्सव मनाया

मजबूत,निडर व निर्भीक नेता हैं राहुल गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ( पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष) का जन्मदिन कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक व मिठाई खिलाकर मनाई। इस दौरान संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी भारत के भविष्य व देश के सबसे मजबूत, निडर व निर्भीक राजनेता हैं।पूरे देश में पैदल पदयात्रा कर उन्होंने देश की जनता के कठिनाईयो का निराकरण करने का जो अनुभव किया, वह आज तक किसी भी राज नेता ने नही किया। उनके द्वारा उठाए गए जातीय जनगणना की मांग को मजबूर होकर सरकार को मानना पड़ा।वह दबे कुचले व गरीबों की पीड़ा को समझते हैं।जनता उनके हाथों में आगामी समय में देश की बागडोर देने जा रही है। आज भाजपा उनके खिलाफ कई तरह का कुचक्र रच कर उन्हें डराना चाहती है लेकिन वह अपने कर्तव्य पथ पर लगातार चल रहे हैं।युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अभिनीत उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणा श्रोत हैं।अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के सच्चे हितैषी राहुल गांधी ही हैं।कार्यक्रम को रामविलास तिवारी, चंद्रमोहन पांडेय, सत्यम पांडेय, मनीष रजक,रोहित यादव, डॉ नरेन्द्र यादव, विश्वामित्र राजभर,बिस्सू,परमानंद प्रसाद,दिनेश गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया।

Karan Pandey

Recent Posts

मुंह में रखते ही घुल जाएगी भापा दोई, जानिए घर पर बनाने की आसान विधि

फोटो go से बंगाल की मशहूर भापा दोई घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि हर…

3 minutes ago

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा मोना समेत नई टीम को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की…

8 hours ago

भाजपा की महिला पदाधिकारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण का दावा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक…

8 hours ago

आगरा में कल से फुटवियर उद्योग का बड़ा मेला, 250 एग्जिबिटर्स और चाइना पवेलियन रहेगा खास आकर्षण

कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…

9 hours ago

नवरात्रि से दिवाली तक छाया अंगरखा स्टाइल, इन डिजाइन से पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट: फेस्टिव सीजन में रॉयल और एथनिक लुक के लिए ट्राई करें…

9 hours ago