देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सीडीओ रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को ग्राम प्रधान, सचिव व सहायक विकास अधिकारी (कृषि) के साथ विकास भवन में बैठक हुई। इसमें फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना के अन्तर्गत उपलब्ध कृषि यंत्रों का किराया निर्धारण किया गया। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 11 विकास खण्ड के 16 ग्राम पंचायतों में फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना के अन्तर्गत कृषि यंत्र एमबीप्लाऊ, सुपर सीडर, जीरोटिल, पैडी स्ट्राचापर, क्रॉप रीपर रोटरी स्लेशर आदि 80 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया गया था। बैठक में यह निर्णय हुआ कि ग्राम पंचायत पर उपलब्ध कृषि यंत्रों का 600/एकड़ की दर से शुल्क प्राप्त कर किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराया जायेगा तथा इसका लॉगबुक ग्राम सचिव द्वारा भरा जायेगा। बैठक में सीडीओ ने निर्देश दिया कि फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु गोष्ठियां आयोजित कर सार्वजनिक स्थान पर होर्डिंग लगाकर व प्रचार वाहनों के माध्यम से उपरोक्त का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय व फसल अवशेष जलाने की घटना मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई हो। बैठक में समस्त सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि इसका प्रचार-प्रसार संबंधित ग्राम पंचायत के साथ-साथ जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में भी अधिक से अधिक किया जाय जिससे कहीं भी पराली जलाने की घटना न होने पाये।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…