जिलाधिकारी ने पराली जलाए जाने की रोकथाम हेतु दिए निर्देश

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि फसल अवशेष पराली को जलाए जाने वाली घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रत्येक विकासखंड व तहसील स्तर पर उड़न दस्ता गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस क्रम में जनपद कुशीनगर के तहसील वार उड़न दस्तों का गठन किया गया है, जिसमें नामित अधिकारी – तहसीलदार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी तथा संबंधित तहसील मुख्यालय के थानाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक अधिकारी संबंधित उप जिलाधिकारी होंगें, इनके साथ साथ
नायब तहसीलदार/ कानूनगो, सहायक विकास अधिकारी तथा संबंधित विकास खंड के थानाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त प्रयोजनार्थ प्रत्येक तहसील एवं विकास खंड के समस्त लेखपाल कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्य एवं ग्राम प्रधानों को सम्मिलित करते हुए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए तथा उस क्षेत्र में कहीं भी फसल अवशेष जलाए जाने की घटना होने पर या सूचना मिलने पर संबंधित तहसील विकासखंड स्तर पर गठित उड़न दस्ते को तत्काल इसकी सूचना दी जाए। उन्होंने बताया किसी भी क्षेत्र में फसल अवशेष जलाने की घटना प्रकाश में आने पर संबंधित लेखपाल जिम्मेदार होंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

10 minutes ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

14 minutes ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

33 minutes ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

39 minutes ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

42 minutes ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

4 hours ago