बच्चो ने आकर्षक रंगोली बनाकर दिखाई अपनी प्रतिभा


सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर नगर के जी. एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर पांचवीं से बारहवीं के बच्चों ने बड़ी ही मनोहारी रंगोली बनाकर उसे अलग अलग तरह से सजाया। किसी कक्षा के बच्चों ने अलग अलग रंगों का प्रयोग किया तो किसी ने रंगों के साथ साथ फूल पत्तियों के प्रयोग से रंगोली को सहज ही आकर्षित करने का प्रयास किया। आठवीं कक्षा के बच्चों ने ’नो प्लास्टिक यूज’ और ’नो फायर क्रैकर्स’ पर तो ग्यारहवीं के बच्चों ने अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को उकेरने के प्रयास किए। दसवीं के बच्चों ने मिसाइल की रंगोली बनाई तो बारहवीं ने इंटरनेट के लाभ व हानि की रंगोली प्रस्तुत की। नौवी के धार्मिक विचार के रंगोली बनाएं तो सातवीं के बच्चे गणेश की प्रतिमा उकेरी। पांचवीं और छठवीं के बच्चों के रंगोली की खूब सराहना हुई।
इस मौके पर विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने अनेको मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमे मुख्य रूप से लक्ष्मी गणेश की झांकी, राम सीता लक्ष्मण की झांकी, ऐसे दिए जलाएं कार्यक्रम खूब वाहवाही बटोरे।
संस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अध्यापक चंद्रभूषण पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की।संचालन भारती सिंह ने किया।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ संभावना मिश्रा ने सबको दिवाली का बोनस देते हुवे सबके बधाई दीं। उपप्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सबको दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला और सबको शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम को एस. एन. पांडेय, दीपेंद्र मिश्रा, डी. एन उपाध्याय, डी. मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्र, वी. इस. पांडेय आदि ने संबोधित किया। विद्यालय के के. एन.पांडेय, डी सिंह, श्वेता राज, ज्योति विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मा, आदि सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

rkpshomnath

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

31 minutes ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

35 minutes ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

53 minutes ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

59 minutes ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 hour ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

5 hours ago