दोनों आरोपी निलंबित, भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
रक्सौल (राष्ट्र की परंपरा)। रक्सौल रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब पटना से आयी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने अचानक पार्सल कार्यालय पर छापा मार दिया। इस दौरान बुकिंग क्लर्क बीरेश कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।
सूत्रों के अनुसार, बीरेश कुमार पर पार्सल बुकिंग में अनियमितता और लेन-देन में भ्रष्टाचार का आरोप था। शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते हुए उसे धर दबोचा।
CBI की पूछताछ में बुकिंग क्लर्क बीरेश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत की बात स्वीकार की, जिसके बाद समस्तीपुर से रक्सौल स्थानांतरित किए गए वाणिज्य अधीक्षक माणिक चन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण,शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की…
बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा )l जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…
कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल की मासिक बैठक रविवार को बारां दीक्षित…
नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा संत कबीर…
भुवना–कप्तानगंज मार्ग चौड़ीकरण कार्य में नियमों की अनदेखी का आरोप, वन विभाग ने शुरू की…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रामजानकी मार्ग स्थित उग्रसेन सिंह सेतु से सुरक्षा जालियां चोरी होने के…