आपसी रंजिश में गोलीबारी, एक युवक घायल

समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी में एक सरपंच की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बिशनपुर बेरी पंचायत के सरपंच सुनील कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से पहले जमकर मारपीट हुई और इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। गोलीबारी में सुनील कुमार को गोली लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। सरपंच की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के निर्देश
समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

रेलवे यात्रियों को निशाना बनाने वाला शातिर चढ़ा जीआरपी के हत्थे

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा…

11 minutes ago

पूर्व प्रधान हत्याकांड का खुलासा, चौकीदार समेत दो गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) सहतवार पुलिस ने उदहा गांव के पूर्व प्रधान राम व्यास…

48 minutes ago

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

1 day ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

1 day ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

1 day ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

1 day ago