पूर्वांचल के हृदय रोगियों के लिए कैथ लैब बना वरदान: दयाशंकर सिंह

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
अनियोजित दिनचर्या व भागमभाग भरी जिंदगी में हृदय रोग का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है, युवाओं में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। शारदा नारायण हास्पिटल में हृदय रोग के सर्वोत्तम आधुनिक तकनीक से युक्त कैथ लैब की स्थापना पूर्वांचल के रोगियों के लिए वरदान सिद्ध होगी। लखनऊ, दिल्ली और मेदांता जैसी गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा उसके आधे से भी कम खर्च में शारदा नारायण में उपलब्ध है, इसके लिए डा संजय सिंह का प्रयास सराहनीय है। यह उदगार परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के हैं। गुरुवार को शारदा नारायण हास्पिटल में स्थापित कैथ लैब के उदघाटन में वह बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे,
कहा कि जननायक चंद्रशेखर ने जिस सपने को देखकर हास्पिटल बनाया उसे डा संजय सिंह ने पूरा किया है, आने वाले समय में इन्हें सरकार द्वारा और भी उत्तरदायित्व सौंपे जाएंगे।कार्यक्रम में परिवहन मंत्री का स्वागत करने के उपरांत उन्होंने फीता काटकर कैथ लैब का उदघाटन किया। संस्थान निदेशक डा संजय सिंह ने बताया कि हृदय से संबंधित किसी भी तरह के उपचार के लिए कैथ लैब अब तक की सर्वोत्तम अत्याधुनिक चिकित्सा प्रणाली है। इसमें हर्ट ब्लाक को ठीक करना, छल्ले डालने सहित हर तरह का सर्वश्रेष्ठ उपचार किया जाता है। इसके उपरांत उन्होंने इंदिरा आईवीएफ, ब्लड बैंक, आईसीयू, एनआईसीयू इकाई का भ्रमण किया। वाणी वंदना पुरुषार्थ सिंह व सिद्धहस्त संचालन डा सुजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम को औरैया विधायक ने संबोधित किया। इस दौरान जगत नारायन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गनेश सिंह, डा शांतनु मल्ल, अभिषेक सिंह, डा एचएन सिंह आदि ने स्वागत किया। इस दौरान जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल इब्राहिमपट्टी तक रोडवेज सुविधा का माँग पत्र परिवहन मंत्री को सौंपा गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…

5 minutes ago

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार…

19 minutes ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

53 minutes ago

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

5 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

18 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

22 hours ago