देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सहायक आयुक्त खाद्य -ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया है कि सहायक आयुक्त (खाद्य) गोरखपुर मंडल, गोरखपुर द्वारा प्रदत्त एफएसडब्ल्यू वैन के माध्यम से पाण्डेय चक चौराहा देवरिया में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 38 नमूने जांच किए गए जिनमें सॉस 2 नमूना, बेसन 1 नमूना, मसाला 3 नमूना, मिठाई 9 नमूना, मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।
मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जांच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया।
एफएसडब्ल्यू वैन का संचालन अजीत कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में रंजन कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।
सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवरिया द्वारा कोलकाता मिष्ठान भण्डार, स्टेशन रोड देवरिया से बालूशाही का नमूना संग्रहित किया गया।मनीष मल्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा कोलकाता मिष्ठान भण्डार, स्टेशन रोड देवरिया से गुलाब जामुन का नमूना संग्रहित किया गया।
सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…
25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…
सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…