मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
ऑटो यूनियन के अध्यक्ष एकबाल अहमद अंसारी ने जनपद के ग़ाज़ीपुर तिराहा स्थित आटो चालकों से संपर्क साधा और उनकी समस्याओं से अवगत हुए।
चालकों नेअनेक बिंदुओं पर अपने विचार रखे और कहा कि ऑटो रिक्शा चालकों के हो रहे उत्पीड़न को बंद किया जाए, शहर में ऑटो की पार्किंग व्यवस्था केवल काग़ज़ पर है जिसे दशकों से अमली जामा नही पहनाया गया। बोर्ड बदलते रहे समस्या नही बदली जबकि नगर पालिका आटो चालको से संबंधित टैक्स लगातार हर वर्ष लेती है, मगर सुविधा के नाम पर एक स्टैंड तक मुहैया नही कराया और न ही टिनशेड, पेयजल की ही व्यवस्था किये। अध्यक्ष एकबाल अहमद ने कहा कि शीघ्र ऑटो चालकों हेतु निर्धारित स्टैंड को सुचारू रूप प्रदान किया जाए, क्योंकि वाहन स्टैंड ना होने के कारण ऑटो चालकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और नगर पालिका द्वारा दो दशक से कर की वसूली तो की जाती है परंतु जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने में विफल है। इसी के तहत ऑटो स्टैंड की मांग के लिए अनेकों बार ज्ञापन दिया गया परंतु केवल आश्वसन मिला। इकबाल अहमद अंसारी ने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूर मऊ नगर पालिका के विरुद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष कर्मन यादव, महामंत्री राजेश यादव, राम सरीक यादव, रुदल आदि दर्जनों की संख्या में लोगो ने भाग लिया।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…
सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…
यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…
जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…