Categories: Uncategorized

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दलाल सक्रिय

डॉक्टरों की मिलीभगत से फल-फूल रहा पैथोलॉजी व मेडिकल स्टोरों का धंधा
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्याप्त अनियमितताएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामले शासन की स्वास्थ्य सेवा सुधारने की मंशा को ठेंगा दिखा रहे हैं।

जानकार सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र में बाहरी पैथोलॉजी संचालकों के एजेंट डॉक्टरों के केबिन के बाहर सक्रिय रूप से डटे रहते हैं। इनका मुख्य कार्य डॉक्टरों द्वारा लिखी गई जांचों को निजी पैथोलॉजी केंद्रों पर कराना होता है, जिससे उन्हें और संभवतः कुछ चिकित्सकों को भी कमीशन प्राप्त होता है।

इतना ही नहीं, केंद्र पर आने वाले मरीजों को सरकारी दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद बाहरी मेडिकल स्टोरों की महंगी दवाएं लिखी जाती हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टर इसके बदले मोटा कमीशन पाते हैं।

स्थानीय लोगों ने कई बार इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को शिकायतें दीं, परंतु कार्रवाई के नाम पर हर बार केवल आश्वासन ही मिला। जांच की बात कही जाती है, लेकिन धरातल पर नतीजा शून्य ही रहा है।

स्थिति यह है कि अस्पताल की सेवाओं की गुणवत्ता दिन-प्रतिदिन गिरती जा रही है, जिससे आमजन को मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सेवा की सरकारी मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस मामले का संज्ञान लेते हैं और क्या वाकई दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई होती है, या फिर यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

10 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

10 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

10 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

10 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

10 hours ago