राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों को चिन्हित कर करें निस्तारण: देवेन्द्र सिंह

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश देवरिया देवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में, उनके विश्राम कक्ष में लोक अदालत हेतु वादों के अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण हेतु प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, पीठासीन अधिकारी, मोटर दावा अधिकरण, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी व समस्त क्षेत्राधिकारी के साथ प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी। जनपद न्यायाधीश देवरिया देवेन्द्र सिंह द्वारा लोक अदालत में सम्बन्धित को समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक संख्या में वादों को निस्तारित कराने हेतु, निर्देशित किया। जनपद न्यायाधीश देवरिया द्वारा पुलिस विभाग को न्यायालय से सम्बन्धित नोटिसों का तामिला ससमय कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
निरूद्ध कैदियों की रिहाई हेतु विशेष अभियान के तहत सचिव ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के निर्देशानुसार, निरूद्ध कैदियों की रिहाई हेतु सचिव /अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में यू0टी0आर0सी0 के विशेष अभियान हेतु प्रथम चरण के बाद 15.07.2024 से प्रारम्भ होने वाले द्वितीय चरण हेतु जिला कारागार में निरूद्ध कैदियों की रिहाई हेतु विशेष अभियान के तहत निरूद्ध बंदियों से वार्ता कर उनके समस्याओं को चिह्नित कर, लीगल डिफेन्स काउंसिल के साथ सुना गया। सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि जो भी बंदी विधि के अनुरूप रिहाई के पात्रता के अन्तर्गत आते हैं, उनके सम्बन्ध में नियमानुसार रिहाई की कार्यवाही की जायें।
इस बैठक में मुख्य रूप से जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्लाए जेलर राजकुमार वर्मा डिप्टी जेलर मोतीलाल व जेल वार्डन सपन कुमार न्यायालयकर्मी इत्यादि उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

4 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

4 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

4 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

4 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

4 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

4 hours ago