एसएसबी चेक पोस्ट फूंकने के मामले में तीन पर केस दर्ज

बार्डर पर आग का मामला प्रकाश में आते ही सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बार्डर से सटे ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी गांव के अंतिम छोर यानी बार्डर के नोमैंस लैंड समीप 22वी बटालियन एसएसबी जवानों के एक अस्थायी चेक पोस्ट को किसी अराजक तत्व के लोगो ने बीती रात आग के हवाले कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर एसएसबी व स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मौके का मुआयना कर हालात का जायजा लिया। एसएसबी के तहरीर पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार इंडो नेपाल बार्डर की सुरक्षा के मद्देनजर एसएसबी जवानों की तैनाती जरूर हुई है। इसी के मद्देनजर बॉर्डर की सुरक्षा व तस्करी रोकने के उद्देश्य से 22वी वाहिनीं एसएसबी ठूठीबारी की ओर से क्षेत्र के राजाबारी गांव के अंतिम छोर पर यानी नोमैंस लैंड के समीप एक अस्थायी चेक पोस्ट बना रखी है। बीती रात शनिवार को उपरोक्त चेक पोस्ट पर जवानों मौजूदगी न होने का फायदा उठाकर शरारती व अराजक तत्व के लोगो ने चेक पोस्ट को आग लगा दी। मामला प्रकाश में आने के बाद एजेंसियों में हड़कंप मच गया। रविवार को सुबह जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो स्थानीय पुलिस व एसएसबी जवानों ने संयुक्त रूप से मौके का मुआयना कर हालात का जायजा लिया है। कोतवाली के एसओ कंचन राय ने बताया कि चेक पोस्ट फूकने के मामले में एसएसबी इंस्पेक्टर पूनम देवी के तहरीर पर सूरज कन्नौजिया पुत्र राजकुमार, अखिलेश गुप्ता पुत्र भगवान गुप्ता निवासी राजाबारी थाना ठूठीबारी व इनसाज पुत्र अज्ञात निवासी नेपाल राष्ट्र के विरुद्ध धारा 353, 336, 504 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
इस बाबत 22वी वाहिनी एसएसबी महराजगंज के ड्यूटी कमान्डेंट वासुपल्ली भोगराजू ने बताया कि बार्डर पर बने अस्थाई चेक पोस्ट को जलाए जाने से संबंधित सूचना मिली है। आवश्यक व अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

2 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

2 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

2 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

2 hours ago