नौतनवां नगर पंचायत में गंदे पानी पीने को विवश हुए नगर के लोग

जलकल विभाग द्वारा पीला एवं गन्दा पानी की समस्या का नही किया गया समाधान

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा) ।नौतनवां नगर पंचायत के सभी वार्डो में बीते कई दिनों से आ रहे गन्दे एवं पीले पानी से लोग काफी परेशान हैं। लगभग एक सप्ताह से जलकल विभाग के द्वारा दी जा रही वाटर सप्लाई पीने योग्य नहीं है। नौतनवां नगर वासियों को हर एक या दो माह में अक्सर मिलता रहता है गन्दा पीला पानी जिसकी सुधि लेने वाला कोई जिम्मेदार नहीं दिख रहा है। सबसे अधिक नगर में रहने वाले मध्यम वर्ग एवं मालीन बस्तियों में निवास करने वालों लोगों के सामने जल संकट बना हुआ है। नगर में मौजूद अन्य लोग जिनके पास पैसे हैं वह लोग अपने घरों पर 2 सौ से तीन सौ फीट तक बोर करवा कर घरों में आरो मशीन लगाकर पानी पी रहे हैं। जबकि मध्यम वर्ग के लोग जलकर विभाग से मिल रहे गन्दे पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। नगर पंचायत के राजेंद्र मद्धेशिया, गोपाल अग्रहरि, प्रमोद, सुदामा, रघुपति शर्मा, भगवान दास, विश्वकर्मा, सुनील शर्मा ,हरिप्रसाद यादव, दिलीप विश्वकर्मा ,धर्मेन्द्र यादव, बृजमोहन चौधरी, राजेश शर्मा, धर्मेन्द्र जायसवाल, अनील पटवा, रमेश चौधरी, लक्ष्मन पटवा, प्रमोद यादव आदि लोगो ने बताया कि नौतनवां नगर में मौजूद जलकल विभाग के द्वारा आए दिन हम लोगों को गन्दा व पीला पानी मिलता रहता है जिसकी शिकायत हम सभी लोग कई बार कर चुके हैं। जिम्मेदार हर बार मौजूद नलकूप में अड़ार गिरने का हवाला देकर शांत बैठ जाते हैं।
इस सन्दर्भ में चेयर मैन नौतनवां बृजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि एक पम्प खराब हो गया है टंकी साफ करवा रहे हैं उसके बाद भी टंकी का पानी पीला हो जा रहा है। जब तक नया पम्प नहीं लग जाता है तब तक दिक्कत है। कल हम डीएम से नये नलकूप के लिए मुलाकात करेंगे स्वीकृति मिलते ही नये नलकूप का बोर जल्द करवाया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

2 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

2 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

3 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

3 hours ago