सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक संवेदनशील घटना को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के भीखपुरा निवासी राजकुमार जायसवाल और नगरा निवासी पत्रकार रोशन के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। आरोपियों पर नगरा थाना क्षेत्र के सरया गुलाबराय निवासी पूजा चौहान की मृत्यु को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित करने का आरोप है। इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। पुलिस के अनुसार, इस वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जब पुलिस ने मौके पर जाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया, तब आरोपी राजकुमार जायसवाल ने अपने बयान पर कायम रहते हुए पुलिस के निर्देशों की अवहेलना की और उत्तेजक बयानबाजी जारी रखी।पुलिस ने आरोपी को चालान न्यायालय कर दिया आवश्यक धाराओं में

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

18 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago