सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के उपनगर मझौली राज स्थित ग्राम नारायणपुर पांडे मे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद मे पुलिस ने एक परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कारवाई मे जुट गई है। ग्राम नारायणपुर पांडे निवासी विकास यादव स्व महन्थ यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे एक विवादित भूमि पर एक ही परिवार के कुछ लोग आकर धारदार हथियार व लाठी डंडों से मारने पीटने लगे और गालियां देते हुए घर पर आक्रामक हो गए जिसमें विकास यादव का सर फट गया तथा बहन और भाई व अन्य परिवार के लोगों को गंभीर चोटे आईं वहीं विकास यादव की मां संध्या देवी को गंभीर चोट आने से उनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर हुआ जिसका बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां विकास यादव की मां संध्या देेवी का इलाज आई सी यू मे चल रहा है। पुलिस ने मारपीट के पूरे मामले मे एक ही परिवार के पांच लोग ईश्वर पुत्र भिखारी,अर्जुन पुत्र ईश्वर ,शक्ति पुत्र ईश्वर ,खुशी पुत्र ईश्वर ,यशोधा पत्नी ईश्वर के विरुद्ध मारपीट ,गाली गलौज व अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई मे जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।
जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…
मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…
अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…
नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…