विद्यालय, कोथ में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बाल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोथ में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के तहत भव्य कैरियर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न कैरियर विकल्पों, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति जागरूक करना रहा। मुख्य अतिथि वन विभाग के वन दारोगा आनंद कुमार यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारण ही सफलता की प्रथम सीढ़ी है। समय प्रबंधन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को आधुनिक समय की आवश्यकता बताते हुए छात्रों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से व्यक्तिगत संवाद कर भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें नियमित अध्ययन तथा कौशल-विकास पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।विशिष्ट अतिथि अमृता ने कहा कि कैरियर चयन में रुचि और क्षमता की पहचान सबसे महत्वपूर्ण होती है। वहीं दूसरे विशिष्ट अतिथि कमलेश तिवारी ने विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के इस दौर में व्यवहारिक ज्ञान बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। कैरियर मेले में छात्रों ने विभिन्न विषयों से संबंधित स्टॉलों पर जाकर जानकारी प्राप्त की और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लिया। पूरे दिन विद्यालय परिसर सीखने की उत्सुकता से सराबोर रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकगणों का योगदान सराहनीय रहा।आगंतुकों का स्वागत प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र वर्मा ने माल्यार्पण कर किया और कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

2 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

3 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

4 hours ago

विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…

5 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

8 hours ago